Breakingझारखंड

खालिद की रिहाई को लेकर एसएसपी से मिले अधिवक्ता गजेंद्र एवं राधेश्याम गोस्वामी*

Https://news93live.com/

*धनबाद*।मधुबन पत्थरबाजी कांड में अधिवक्ता खालिद के अवैध गिरफ्तारी को लेकर अधिवक्ता गजेंद्र और राधेश्याम गोस्वामी एसएसपी से आवासीय कार्यालय में मिले और उन्होंने एसएसपी को बताया की जब पुलिस के ऊपर पत्थरबाजी की घटना घटी उस समय खालिद कोर्ट में गवाही करा रहा था जबकि मधुवन पुलिस ने उसे षड्यंत्रकारी के तौर पर आरोपित करते हुए जेल भेज दिया, इस पर एसएसपी द्वारा बताया गया की खालिद द्वारा अपराधियों के छापामारी में सहयोग नहीं करते हुए खालिद द्वारा सरकारी काम में बाधा किया गया, इस पर अधिवक्ता गजेंद्र ने कहा कि केवल *बोलकर* सरकारी काम में बाधा करना नॉन बेलेबल धारा नहीं हैं क्योकि जब तक आपराधिक बल का प्रयोग नहीं किया जाए तब तक वो अपराध संज्ञेय के श्रेणी में नहीं आता हैं और ये कभी नहीं माना जा सकता की पुलिस छापामारी के पूरी फौज के सामने एक अकेला वकील पुलिस से बल प्रयोग करेगा जबकि उसे अच्छे से कानून मालूम हैं, एक घंटा तक चली वार्ता में ख़ालिद के बेल के मामले में सरकारी वकील द्वारा विरोध नहीं करने और षड्यंत्रकारी से हटाकर केवल सरकारी काम में बाधा करने के लिए आरोपित करने पर बात बनी जिससे उम्मीद जगी हैं की ख़ालिद जल्द जेल से रिहा होगा ।

अधिवक्ताओं द्वारा एसएसपी को आश्वासन दिया गया कि ख़ालिद द्वारा इस प्रकार की कोई पुनरावृति भविष्य में नहीं किया जाएगा।
मौक़े पर संतोष सिंह, अजय यादव, आशीष श्रीवास्तव, अजय कुमार एवम् अन्य थे ।

Sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button