झारखंडराजनीति

झरिया मे फिर से सुरु हुआ खुनी संघर्ष, भाजपा कर्यालय झरिया मे चली गोली, निशाने पर रागनी सिंह.

Https://news93live.com/

झरिया: धनबाद जिला के झरिया थाना अंतर्गत कतरास मोड़ स्थित जनता मजदूर संघ व भाजपा कार्यालय में शनिवार की सुबह अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा ताबड़ तोड़ फायरिंग कर पूरा क्षेत्र मे दहशत पैदा किया गया, हालांकि घटना के समय ऑफिस में कोई भी व्यक्ति मौजूद नही था जिसके कारण किसी भी तरह की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। इधर घटना की जानकारी मिलते ही झरिया विधायक श्री रागनी सिंह झरिया स्थित अपने कार्यालय पहुंची और पूरी घटना की जानकारी ली तत्पश्चात झरिया थाना को सूचना दिया। मौके पर झरिया इंस्पेक्टर शशिरंजन कुमार अपने दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल सुरु कर दी है.

घटना के संबंध में भाजपा विधायक श्रीमती रागिनी सिंह ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत झरिया मे सात बजे पहुंचना था लेकिन अधिक ठंड के कारण मैं अपने आवास धनबाद से लगभग आठ बजे निकलने वाली थी तबतक घटना की जानकारी मिली की कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ऑफिस में घुसकर पिस्टल रुमाल से ढककर घुसे और इधर उधर देखने के बाद पुराना ऑफिस में लगभग आधा दर्जन फायरिंग कर चलते बने। हाल के चुनाव में झरिया सीट से हमारी जीत हासिल होने के बाद बढ़ते लोक प्रियता से घबड़ाकर जान के दुश्मन बन बैठे हैं… अपराधी मेरा जान लेना चाहते थे…वो मुझे डराना चाहते थे…लेकिन मैं उनसे डरने वाली नहीं.. राजनीति के मैदान में जो मुझे चुनाव में हरा नहीं सके वो मुझपर हमला करना चाहते है….धनबाद में कोई भी सुरक्षित नहीं है..यहां प्रशासन भी सुरक्षित नहीं है…

रागिनी ने इशारों में कहा कि झरिया के पूर्व कांग्रेस विधायक के रिश्तेदार ने घटना को अंजाम देने का काम किया है। इस घटना से हम डरने वाले नही है, हमें अगर चिंता है तो सिर्फ झरिया की भोली भाली जनता की।अगर किसी मे दम है तो हमारे सामने आकर मुकाबला करें..

वही पूरी घटनाक्रम की लिखित शिकायत थाना में दर्ज कराई है। जिसमे आरोप लगाते हुए कहा कि झरिया कांग्रेस के पूर्व विधायक के रिश्तेदार शशि सिंह, नवीन सिंह उर्फ सतीश सिंह एवं हर्ष सिंह ने मेरी हत्या का साजिश रचने का काम किया है और इनलोग पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं एक मामले में शशि सिंह कई सालों से फरार चल रहे हैं.

मुकेश सिंह की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button