Breaking
जागो सामाजिक संस्था ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती।*
देश के युवा स्वामी विवेकानंद जी के विचारों से आत्मसात होकर ही बदलेंगे देश का भविष्य -- राकेश रंजन उर्फ चुन्ना यादव*

जागो सामाजिक संस्था ने आज 12 जनवरी को पचगढ़ी बाज़ार थाना चौक के पास स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।*
*इस अवसर पर जागो संस्था के प्रमुख राकेश रंजन उर्फ चुन्ना यादव ने कहा कि युवाओं के प्रेरणा श्रोत स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में पूरा देश मनाता हैं। आज के युवाओं को स्वामी जी के विचारों से आत्मसात होने की जरूरत है। स्वामी जी के विचारों से ही भारत पुनः विश्व गुरु बनेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नगर के महामंत्री राजेश स्वर्णकार, प्रदीप गुप्ता, नीरज मिश्रा, रूपेश बर्मन, दीपक साहू, सुमित कु गुप्ता, प्रवीण बर्मन, राकेश साहू, चिंटू खंडेलवाल सहित कई लोग उपस्थित थे।*
कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



