बाघमारा /जमाडा के पानी के लिए क्षेत्र में मचा है हाहाकार। जमावड़ा अधिकारी गम्भीर नहीं*।

*कतरास*।कतरास कोयलांचल वासियों के लिए तोपचांची डैम का पानी ही जीने का आधार है। पीने का पानी के लिए क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है। परन्तु जमाडा के कोई औथेंटिक अधिकारी कार्य कराने में मौजूद नहीं है।बताते चलें कि तेतुलमारी स्थित गया रेलवे पुल के पास रेलवे लाइन चौड़ीकरण के दौरान जमाडा पाइपलाइन क्षतिग्रस्त पिछले दिनों हो गई थी। आज चौथे दिन बीत जाने के बाद भी जमाडा अधिकारियों के द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। पानी सप्लाई के लिए पाइप तो जरूर उपलब्ध करा दी गई है मजदूर भी अपने स्तर से पूरे प्रयास के साथ पाइप जोड़ने का कार्य में जुटे हुए हैं। कार्यस्थल पर जमाडा अधिकारियों का मौजूद नहीं होना और उचित मशीनरी संसाधन उपलब्ध नहीं करना कहीं ना कहीं इन अधिकारियों की शिथिलता उजागर होती है। यदि पाइप जोङने की गति इसी रफ्तार में रहा तो कतरास कोयलांचल में पानी के लिए हाहाकार मच जाएगा। अब देखना यह होगा की जमाडा के अधिकारी कतरास कोयलांचल वासियों के प्यास बुझाने के लिए अपनी दिलचस्पी दिखाते हैं या यूं ही खाना पूर्ति होती रहेगी।
कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



