कतरास में होली और जुमा की नमाज को लेकर शांति समिति की बैठक*।

*कतरास*।कतरास थाना प्रभारी आसित कुमार सिंह की अध्यक्षता में होली और जुमा की नमाज के आयोजन को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्रीय शांति बनाए रखने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक का संचालन मोहम्मद शहाबुदीन अंसारी ने किया।
बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों ने आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और सामाजिक सद्भावना बनाए रखने के लिए सुझाव दिए। थाना प्रभारी आसित कुमार सिंह ने सभी से आपसी भाईचारे और शांति की अपील की, साथ ही किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी तत्परता से काम किए जाने का भरोसा दिलाया।

इस बैठक के माध्यम से पुलिस और शांति समिति के बीच सामंजस्य स्थापित किया गया, ताकि आगामी होली और जुमा के दिन शांति पूर्ण वातावरण बना रहे और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
बैठक में स आई सोनू प्रसाद, शहाबुद्दीन, रणधीर ठाकुर, कमलेश सिंह, मुन्ना सिद्दीकी , सुरेंद्र सिंह, सूरज देव मिश्रा ,महेश पासवानश्यामाकांत गुप्ता, एतराम कुरैशी, आताउल रहमान, मुकेशभट , सूरजदेव मिश्रा, आनंदी यादव, प्रिंस शर्मा, विष्णु चौरसिया, उदय वर्मा,प्रदीप पांडे ,हरिप्रसाद अग्रवाल, रिंकू रजक, राजेश सिंह, मो निशार अंसारी, सैकड़ो लोगों उपस्थित थे।
कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



