झारखंडराजनीति

कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के धनबाद मे 20 जनवरी को होगा आगमन, धनबाद कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह ने हाउसिंग कॉलोनी ऑफिस मे स्वागत की तैयारी को लेकर मीटिंग किये.

Https://news93live.com/

*प्रकाशनार्थ* आज दिनांक 18 जनवरी 2025 धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी कि निर्धारित बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय हाउसिंग कॉलोनी धनबाद मे संपन्न हुई। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश के 20 जनवरी 2025 की शाम 7:30 बजे धनबाद परिषदन में आगमन और दिनांक 21 जनवरी को तोपचांची में बाबासाहेब अंबेडकर सम्मान मार्च की तैयारी को लेकर धनबाद जिला कांग्रेस कमीटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के धनबाद आगमन पर जोरदार स्वागत करने का निर्णय लिया गया है साथ ही तोपचांची प्रखंड कांग्रेस कमिटी के द्वारा आयोजित बाबासाहेब अंबेडकर सम्मान मार्च में धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी सहित सभी प्रखंड नगर कांग्रेस कमिटी,मंच और मोर्चा संगठन के अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारीयो को भी शामिल होने का आह्वावान किया गया है। बैठक में यह भी सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया है तो जिला कांग्रेस के पदाधिकारी और प्रखंड नगर कांग्रेस अध्यक्ष कांग्रेस के महत्वपूर्ण कार्यक्रम और आंदोलन में शामिल नही हो रहे हैं उन पदाधिकारीयो को बदलकर नये ऊर्जावान कार्यकताओ को जगह देकर पदस्थापित किया जाय।


बैठक में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि कांग्रेस कार्यालय खुलवाने के लिए कानूनी लड़ाई के साथ आंदोलन का रूख जिला कांग्रेस अख्तियार करेगी। धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा धनबाद में बंद पड़े कांग्रेस कार्यालय खुलवाने की मांग को लेकर आमरण अनशन करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के धनबाद आगमन के बाद तिथी की घोषणा किया जायगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा झारखंड सरकार हमारा कांग्रेस भवन वापस नही कर सकती है तो हम अपना कांग्रेस भवन के लिए महात्मा गाँधी के रास्ते पर चल कर आंदोलन तो कर ही सकते हैं। श्री सिंह नें कहा 20 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के धनबाद आने पर धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी एक ज्ञापन सौंपकर कांग्रेस कार्यालय के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात करने का आग्रह करेंगे। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा 21 जनवरी 2025 दिन 11 बजे से तोपचांची बाजार स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबासाहेब अंबेडकर सम्मान मार्च भ्रमण करते हुए अंबेडकर चौक पर पहुंचकर बाबासाहेब को पुष्प अर्पित कर बापू और अंबेडकर जी के सम्मान में संबोधन सभा किया जायगा। जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी धनबाद परिषदन से 21 जनवरी को सुबह 9 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी के साथ जुलूस के साथ तोपचांची बाजार के लिए प्रस्थान करेगें। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के द्वारा घोषित कार्यक्रम में जो पदाधिकारी शामिल नही होते हैं निष्क्रीय बने हुए हैं दिनांक 22 जनवरी को उसकी सुची प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपकर पदमुक्त कर दूसरे नामो की सुची भेज दिया जाएगा।
जिला कांग्रेस की बैठक का संचालन जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, ने किया । धन्यवाद ज्ञापन मनोज कुमार हाड़ी ने किया। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सचिव राम प्रीत यादव,विशेष आंमत्रित सदस्य मुख्तार खान,जिला उपाध्यक्ष बीके सिंह,योगेन्द्र सिंह योगी, मंटू दास, सरफराज आलम,अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष जहीर अंसारी, महासचिव संतोष कुमार चौधरी, बब्लू दास,गोपाल कृष्ण चौधरी, मोइन अंसारी, कामता पासवान,राजा अंसारी,अनूप पांडेय,मनोज कुमार हाड़ी,डीएन यादव,बिट्टू सिंह,गैरुल हसन, मो हारुन अंसारी निवास रजवार, एस के मिश्रा, अरविंद सैनी,बलराम महतो, राकेश पासवान,अक्छेय कुमार, मोहम्मद गुलाम , पूर्णेदु सिंह, भोलानाथ सिंह, अभय कुमार,शनि सिंह,प्रमोद कुमार यादव,रवी पासवान, अलोक मालाकार,राम सेवक,जे एन प्रसाद यादव, अनिल गिरी गौतम पासवान, सुरज वर्मा आदी मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

धनबाद से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button