
बोकारो bermo): फुसरो से हजारीबाग जाने वाली वाली नेहा बस वापसी के दौरान विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नरकी मोड़ के समीप पलटी हो गई।
टायर फटने से यह हादसा हुआ है, घटना में तीन लोगों की मौत हो गया. एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हैं. चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया. घायलों को गोमिया और विष्णुगढ़ अस्पताल में भर्ती किया गया.
घायल यात्री ने बताया कि सीट से अधिक लोगों को गाड़ी में बैठा दिया गया था, पूरी बस भरी हुई थी. बस चालक काफी स्पीड में बस चला रहा था.
बेरमो से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.



