
धनबाद : बैंक मोड थाना अंतर्गत मटकूरिया 32 नंबर वार्ड प्रत्याशी शशि महतो के तरफ से लव कुश युवा समिति द्वारा लव कुश वन भोज सह परिचय समारोह मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि टुंडी बिधायक आदरणीय श्री मथुरा प्रसाद महतो जी सामिल हुए. सभा मे लव और क़ुश यानी कोइरी और कुर्मी समाज के सैकड़ो की संख्या में लोग यहां उपस्थित हुए जिसमें संजय कुशवाहा ,रविंद्र वर्मा, हंसराज सिंह कुशवाहा कश्यप साहब, धीरज कुमार राजू , रामायण कुशवाहा उपस्थित थे .
मथुरा प्रसाद महतो ने सभा को सम्बोधित करते हूए कहा की जब तक कुर्मी और कुशवाहा जाति के लोग एकजुट रहेंगे तो हर जगह जीत हासिल होगी,
समूह में रहने से शक्ति मिलती है.
मुकेश सिंह की रिपोर्ट



