Breaking

इंडियन मीडिया काउंसिल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित सिंह ने यू ट्यूब चैनल प्रतिनिधि मनोज साव पर हुए जानलेवा हमले और मारपीट की घटना की कड़ी निंदा की।*

Https://news93live.com/

धनबाद :- इंडियन मीडिया काउंसिल के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के झरिया प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंह ने नुनूडीह बस्ती निवासी व निजी यू ट्यूब चैनल प्रतिनिधि मनोज साव और उनके परिवार पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस घटना को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताते हुए इसे शर्मनाक करार दिया।

श्री सिंह ने कहा कि कोयलांचल में किसी न किसी को बात को लेकर मीडिया कर्मियों को टारगेट किया जा रहा है जो गलत है, बढ़ती हिंसा और इस तरह की गतिविधियां गंभीर चिंता का विषय हैं। घटना स्थानीय पुलिस के लिए चुनौती है और पुलिस को उचित जांच कर तत्काल कार्रवाई कर ऐसे कानून को अपने हाथ में लेने वाले पर लगाम लगानी चाहिए ।

उन्होंने पत्रकारों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा, “हम हर स्थिति में पत्रकारों के साथ खड़े हैं और उनके और कोयलांचल में संचालित दर्जनो पत्रकार संगठन, क्लब, संघ, एसोसिएशन द्वारा लिए गए किसी भी निर्णय में हमारा सहयोग रहेगा।”

लगातार हो रही घटना क्षेत्र में पत्रकारों की सुरक्षा और उनके स्वतंत्र कामकाज पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। पत्रकार भीड़ का हिस्सा नहीं होते है।

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button