
उपरोक्त बातें उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा ने बृहस्पतिवार को अशोक नगर स्थित राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में 12वीं कक्षा की छात्राओं के लिए आयोजित दीक्षा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।
उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत परिस्थितियों को जीतकर ही जीवन में सफलता मिलती है। हमेशा प्रसन्न रहे, संतुष्ट रहे और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। सही सफलता वह है जिससे स्वयं को खुशी प्राप्त होती है।

कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि तथा विद्यालय की पूर्व छात्रा और वर्तमान में सिंफर में वरीय वैज्ञानिक श्रीमती श्वेता कुमारी तथा रिम्स रांची की चिकित्सक डॉ आकांक्षा ने भी छात्राओं की हौसला अफजाई की।
समारोह के दौरान उपायुक्त ने 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक लाने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। साथ ही “स्मृति मंजूषा” एवं स्कूल की वार्षिक मैगजीन का विमोचन किया।

समारोह में विद्यालय के संरक्षक श्री शंकर दयाल बुधिया, अध्यक्ष श्री विनोद कुमार तुलस्यान, उपाध्यक्ष श्री रविंद्र कुमार पटनिया, सचिव श्री संजीव कुमार अग्रवाल, सहसचिव श्री दीपक रुइया, कोषाध्यक्ष श्री चंद्रशेखर अग्रवाल, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के श्री राजेश रिटोलिया, श्री केशव कांत हड़ोदिया, सुधा खेतान, रिटा गुप्ता, प्राचार्य श्री सुमंत कुमार मिश्र, उपप्राचार्य श्री मनोज कुमार, प्रभारी श्री प्रतिमा चौबे के साथ सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित थी।




