Breaking

पत्रकार के हमलावर सलाखों में हुआ कैद, पत्रकारों ने मनाया जश्न*

निश्चित रूप से पत्रकारों की जीत लेकिन कतरास व राजगंज थाना प्रभारी की निलंबन के लिए मुख्यमंत्री से करेंगे मांग.. इंद्रजीत पासवान*

Https://news93live.com/

कतरास। पत्रकार निकेश पाण्डेय के प्रकरण को लेकर पत्रकारों के आंदोलन के बाद हमलावर के घुटने टेकने और न्यायलय में आत्मसमर्पण करने पर कतरास प्रेस क्लब ने मनाया जश्न.शनिवार को कतरास प्रेस क्लब कार्यालय में क्लब के संरक्षक राजकुमार मधु के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई.बैठक का संचालन क्लब के अध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने किया बैठक में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में सभी ने मामले को बड़ी जीत बताया है अपने संबोधन में अध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने सभी पत्रकारों व सभी संगठनों व आमजनो के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि सभी के सहयोग का परिणाम है कि आज मनबढु अपराधी को घुटने टेकने को विवश कर दिया। उन्होंने कहा कि आंदोलन यही नहीं रुकने वाली बल्कि अपराधी को संरक्षण देने व प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद भी कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर कतरास थाना प्रभारी असीत कुमार सिंह व राजगंज थाना प्रभारी अलिसा अग्रवाल को निलंबित करने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। कहा कि बहुत अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि दिनदहाड़े कतरास थाना क्षेत्र से एक पत्रकार को अपहरण करने का प्रयास किया जाता है और पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने के बजाय संरक्षण देने में लगी रही ऐसे पुलिस पदाधिकारिओं के करतूत के कारण ही पुरा पुलिस महकमा कलंकित हो रहा है। पुलिस महकमा पर बदनामी का दाग़ लगाती है।इधर प्रेस क्लब कतरास ने धनबाद प्रेस क्लब, झरिया प्रेस क्लब,जेजे सहित अन्य पत्रकार संगठनों के अलावे भाजपा कतरास मंडल, कतरास नगर कांग्रेस कमिटी, कतरास झामुमो, सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार झा , जागो संगठन, हिन्दुस्तानी नागरिक गण, कतरास नागरिक समिति,जोगता नागरिक समिति के प्रति आभार व्यक्त किया है । मौके पर सुमन सिंह, सुधीर सिंह, संगठन सचिव मुन्ना यादव,पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष राम पाण्डेय, जितेन्द्र जितू, अरविंद सिन्हा, कलाम,सूर्यदेव माझी,दुलाल रजवार , अविनाश मिश्रा,राजा,रौशन हजारी, कुमार अजय, सुभाष ग्याली, सहित अन्य मौजूद थे।

कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button