धनबाद पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने बीजेपी कार्यालय मे किये प्रेस कॉन्फ्रेंस.
धनबाद : तीन बार के बिधायक और तीन बार के सांसद रह चुके धनबाद के लोकप्रिय पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने बीजेपी कार्यालय धनबाद मे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम बजट 2025-2026 का स्वागत किये. श्री सिंह ने मोदी कैबिनेट के द्वारा पेस किये गए बजट को अब तक का सबसे लाभदायक बजट बताये. श्री सिंह ने इस बजट को माध्यम वर्गीय परिवार के हित मे नौकरी करने वालों के हित मे सबसे ज्यादा लाभदायक बतायें. आपको बताते चले की नौकरी करने वाले माध्यम वर्गीय लोगो को 7 लाख तक के इनकम पर टैक्स नहीं देना पड़ता था पर नये बजट मे इस सिमा को 12 लाख तक बड़ा कर कर दिया गया है. पहले 12 लाख के इनकम पर 75 हजार के करीब टैक्स भरना पड़ता था जो नये बजट मे बिलकुल शून्य कर दिया गया है. इसी प्रकार कई नई योजनाओं को भी इस बजट मे ध्यान मे रखा गया है जैसे नये एयरपोर्ट, डॉक्टर की बहाली, लघु उद्योग के लिए लोन आदी को भी ध्यान मे रखा गया है.
धनबाद से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.



