Breaking

तोपचांची प्रखंड अंतर्गत रागाडीह गांव में धनबाद जिला स्तरीय पर्यावरण संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक संपन्न*।

Https://news93live.com/

*कतरास /रागाडीह*।आज दिनांक 28 जनवरी, 2025 को तोपचांची प्रखंड अंतर्गत रंगरांगाडीह गांव में धनबाद जिला स्तरीय” पर्यावरण संरक्षण समिति” की त्रैमासिक बैठक “झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट” के सौजन्य से शिबू मांझी की अध्यक्षता में आयोजित की गई. इस बैठक में लकड़का नंबर चार, गोपालपुर, रघुनाथपुर, लालटेन अंगार पथरा व अन्य से शामिल महिला पुरुषों ने पूर्व की गई कार्यक्रमों की समीक्षा की, इसके अलावा सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं, इंदिरा आवास योजना, वृद्धा पेंशन व नरेगा द्वारा होने वाली कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए गांव में लाभ दिलाए जाने की आग्रह और प्रस्ताव पारित किया जिस पर फील्ड मोटीवेटर ” उमेश ऋषि” ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि तमाम मुद्दों को अध्ययन कर जिला प्रशासन और सरकार तक सामूहिक निर्णय के बाद अस्मारपत्र पत्र के माध्यम से पहुंचने की प्रयास करने की बात करते हुए अपने-अपने गांव क्षेत्र में वर्तमान जल स्रोतों – जोरिया नाला, तालाब, झरना नदी कि संरक्षण,साफ सफाई सहित वनों की कटाई पर रोक लगाने,इसके अलावा प्राकृतिक संसाधनों की हो रही आबाद्ध लूट पर नजर रखने और संरक्षण की पर भी जोर दिया!

आज के जिला स्तरीय बैठक में शिवनाथ विश्वकर्मा, दल गोविंद सिंह, सुदामा दास, गंगाधर मंडल, मनोज किसकू, दर्शनी देवी, सकोती देवी, कल्याणी मरांडी, सुंदर मुन्नी देवी, बंशीधर गोस्वामी, शंकर गोस्वामी, सुमन कुमारी, दीपा कुमारी, अनु वाला देवी, गफूर अंसारी, बंदना मंडल, विक्की किसकू, रागिनी देवी, प्रमिला देवी, नारायण शर्मा, जलिया देवी मंडल के अलावा अन्य गण्यमंत शामिल थे, बैठक की संचालन राधा कुमारी ने किया।

कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button