
धनबाद/बरवड्डा : बरवड्डा स्थित किसान चौक का 33वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. किसान बिकास ट्रस्ट के अध्यक्ष धर्मजीत सिंह ने अपने सम्बोधन मे बताया की पूरे धनबाद मे एकमात्र ऐसा चौक है जो पुरे किसान समाज के सम्मान मे बनाया गया है. लोग अपने पिता और परिवार के नाम से चौक बनवाते है पर मेरे चाचा वसर्गीय रंजीत सिंह ने पुरे किसान समाज को मान सम्मान दिलाने का काम किये. आज वो इस दुनिया मे नही है, उनके बनाये रास्ते कदम पर चलने का कोशिश कर रहा हु, किसानो के हित मे हमने हमेशा आवाज उठाया है और आगे भी उठाते रहूंगा. ये कोई राजनितिक मंच नही है यहाँ jmm के नेता भी आते है कांग्रेस के नेता भी आते है और भाजपा के नेता बिधायक भी आते है.

धनबाद से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.



