कतरास बाजार हटिया में हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन विधायक शत्रुघ्न महतो एवं मधुबाला ने किया*

*कतरास*।निर्धारित कार्यक्रम के तहत कतरास बाजार हटिया का हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन माननीय बाघमारा लोकप्रिय विधायक अपने शरद दा एवं समाजसेवी डॉ मधुबाला के द्वारा किया गया।। डॉ मधुबाला ने बताया कि शरद दा निरंतर समाज के कल्याण के लिए हर दिन कुछ नया कार्य कर रहे हैं जिससे समाज के लोगों में एक उत्साह है और एक सभ्य समाज की ओर अग्रसर हो रहा है।शरद दा के अथक प्रयास से ही अनेकों कार्य बिना किसी बाधा के होता रहा है। आज हटिया में हाई मास्ट लाइट लगने से वह क्षेत्र दूधिया रोशनी से जगमग हो जाएगा और साथ ही साथ किसी भी राहगीर को कोई परेशानी नहीं होगी।मौके पर मुख्य रूप से डॉक्टर स्वतंत्र कुमार, श्रीकांत चटर्जी, मुकेश भट्ट, उज्जवल चैटर्जी विष्णु चौरसिया, पिंटू दे, नीलेश सिंह, उज्ज्वल, मिंटू,अमर सेन, राजकुमार, सहदेव रवानी, दीपू,चितरंजन, मुकेश भट्ट, सन्तु लाला, संजय दत्त, अप्पू, गणेश दे, समीर चक्रवर्ती, सिकंदर राजेश स्वर्णकार, संजय साए इत्यादि कतरास बाजार के लोग उपस्थित थे।
कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



