झारखंड

धनबाद के गोविंदपुर में जाम से मुक्ति दिलाने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है.

Https://news93live.com/

धनबाद : गोविंदपुर GT रोड में जाम से मुक्ति दिलाने की दिशा में काम शुरू हो गया. शहर में इंट्री के पहले ही रंबल स्ट्रीप लगा दी गयी. साथ ही साइन बोर्ड लगाकर कई दिशा निर्देश दिये गये हैं.

धनबाद में मंगलवार को अतिक्रमण हटाने के साथ ही NHAI ने अपना काम शुरू कर दिया. सबसे पहला काम जीटी रोड से शहर में इंट्री के पहले ही रंबल स्ट्रीप लगा दी गयी. वहीं कई जगहों पर साइन बोर्ड, गति सीमा का बोर्ड, ठहराव को लेकर कई स्थानों पर बोर्ड लगाये गये हैं. इससे जीटी रोड पर चलने वाले वाहन चालकों को पहले ही जानकारी मिल जायेगी कि कहां गाड़ी की गति धीमी करनी है और कहां रुकना है. वहीं दूसरी ओर एनएचआइ द्वारा सर्विस लेन का काम शुरू कर दिया गया है. सर्विस लेन 15 दिन के अंदर पूरा करने का लक्ष्य है. काम पूरा होने के बाद सड़क हादसों में कमी और जाम की समस्या लगभग समाप्त हो जायेगी…

NHAI के अधिकारियों ने सड़क के दोनों ओर जमीन की मापी करायी
इधर, एनएचएआइ के अधिकारियों ने मंगलवार को अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी एवं अमीन लेकर धनबाद के गोविंदपुर में जीटी रोड के दोनों ओर मापी कर अपनी जमीन चिह्नित की. अधिकारियों ने कहा कि बाजार क्षेत्र में डिमार्केशन का काम पूरा कर लिया गया है. अब बुधवार को अंचल अधिकारी धर्मेंद्र कुमार दुबे अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करेंगे. ऐसे में प्रशासन की चेतावनी के बाद 75 फीसदी अतिक्रमण हटा लिया गया है, बाकी बचे अतिक्रमण को अंचल अधिकारी की देखरेख में हटाया जाएगा.

गोविंदपुर अंचल अधिकारी ने कहा कि छोटे-मोटे दुकानदारों को माडा मैदान में जगह दी जायेगी. माडा मैदान के बाहर कोई भी दुकान नहीं लगेगी. मैदान की सफाई भी करा दी जाएगी और सभी को पांच-पांच फीट की दुकान माडा ग्राउंड में दी जाएगी. वहीं निरसा की ओर जाने वाले टेंपो और गाड़ियों का स्टैंड गोविंदपुर थाना के दूसरी ओर सर्विस लेन के बाद जीटी रोड की खाली जमीन पर लगेगा. इसी तरह धनबाद की ओर जाने वाले टेंपो का स्टैंड ठाकुरबाड़ी के पास सर्विस लेन से हटकर जीटी रोड की जमीन पर लगेगा. ऐसी ही व्यवस्था गोविंदपुर ऊपर बाजार में भी की जायेगी.

अंचल अधिकारी ने जीटी रोड में अतिक्रमण का जायजा लिया और चेतावनी दी कि जो भी अतिक्रमण है उसे बुधवार सुबह तक हटा ले अन्यथा बुधवार 11:00 बजे से अभियान चलाकर जेसीबी चलाकर अतिक्रमण हटाया जायेगा.

धनबाद से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button