
*कतरास*।कुमारजोरी पंचायत के चैनपुर बस्ती के समीप ट्रांसफर्मर स्थित बीसीसीएलकर्मी शंकर भुईयां का संदेहास्पद स्थिति में अर्द्धनग्न शव बरामद हुआ। उसके सिर के पास कुछ जगहो पर चोट के निशान पाया गया, जहां खुन के धब्बे थे। मृतक बसेरिया का रहने वाला था। गजलीटांड़ में ससुराल है। वह तेतुलमारी कोलियरी में कार्यरत था। ससुराल से ही ड्यूटी के लिए आना जाना कर रहा था। मौके पर कुमारजोरी के मुखिया प्रतिनिधि मानिक बाउरी, पूर्व मुखिया राजेश रजवार आदि मौजूद थे।
कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



