Breaking

झारखंड मुक्ति मोर्चा का सदस्यता अभियान सह मिलन समारोह अंगार पथरा में आयोजित*।

Https://news93live.com/

*कतरास*/ *अंगारपथरा** झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का सदस्यता अभियान समारोह आज अंगार पथरा स्थित मधुर मिलन के समीप आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय सदस्य नीलम मिश्रा को सम्मानित करते हुए वार्ड 4 की भावी प्रत्याशी वंदना सिन्हा ने उन्हें बुके देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में दर्जनों लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और सदस्यता रसीद प्राप्त की। पार्टी के सदस्य बनने के लिए उपस्थित लोगों का उत्साह दिखाई दिया। सदस्यता अभियान के दौरान पार्टी ने प्रदेश में अपनी स्थिति को और मजबूत करने का संकल्प लिया और नए सदस्य जोड़ने के लिए अपना अभियान तेज किया।

इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के धनबाद जिला के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय सदस्य रमेश टुडू, धनबाद महानगर संयोजक मंडली सदस्य मंटू चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष लखी सोरेन, कतरास महानगर संयोजक मंडली सदस्य सुमित महतो, कृष्णा लाला, विकी मालाकार, बंटी सिंह, घंटू त्रिगुणायत, वरीय नेता सुरेश लाल , अमित यादव, साहिल खान, आदेश पासवान, रंजीत रवानी, अमर पासवान, धनंजय विश्वकर्मा, सुमित यादव, संतोष राउत, मनोहर कुमार, शहीद खान, चंदन तुरी, मनु चौहान सहित पार्टी के अन्य प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button