Breakingझारखंड

अंचल कार्यालय बलियापुर मे अचलाधिकारी प्रवीण सिंह की अध्यक्षता मे हुई बैठक.

Https://news93live.com/

आज अंचल कार्यालय बलियापुर में अंचल अधिकारी श्री प्रवीन कुमार सिंह के अध्यक्षता में GM BCCL लोदना क्षेत्र नं० 10 के प्रतिनिधियों के साथ कार्यालय कक्ष में एक बैठक हुई | जिसमें मुख्य रूप से आउटसोर्सिंग कंपनी के द्वारा रैयती एवं गैर आबाद जमीन में जबरन ओबी डंप का मामले को लेकर पूर्व में हुई बैठक में GM BCCL लोदना से ओबी डंप के लिए अधिग्रहण की गई भूमि से सम्बंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने की मांग की थी | जिसके अलोक में आज GM BCCL लोदना के प्रतिनिधियों द्वारा भूमि से सम्बंधित दस्तावेज प्रस्तुत किया | भूमि अधिग्रहण से सम्बंधित सभी दस्तावेजो को जाँच के लिए सम्बंधित राजस्व उपनिरीक्षक, प्रभारी अंचल निरीक्षक एवं अंचल अमिन को दिया गया साथ ही जांचोपरांत स समय प्रतिवेदन अंचल कार्यालय को उपलब्ध करने को कहा है|ज्ञात हो की अंचल अधिकारी के द्वारा लगभग 120 एकड़ जमीन पर भी बीसीसीएल एवं देवप्रभा कंपनी के विरुद्ध अतिक्रमण का मामला चलाया गया है जो जिसमें अंतिम आदेश परित होनी है अंचल अधिकारी के द्वारा अतिक्रमणवाद के अंतर्गत आउटसोर्सिंग कंपनी एवं बीसीसीएल GM लौदना को नोटिस किया गया था.

धनबाद से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button