Breaking
पश्चिम बंगाल मे अनुसूचित जाति का दर्जा तो झारखंड मे सूंडी जाति पिछड़ा वर्ग मे क्यों – कंसारी मंडल*
23 मार्च को महा अधिवेशन मे केन्द्र सरकार के विरोध मे आर - पार की लड़ाई की घोषणा की जायगी - गौतम मंडल*

धनबाद : कृषि फार्म हाउस के समीप रतनपुरा मे झारखंड सूंडी समाज कल्याण समिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष विष्णु मंडल की अध्यक्षता मे तथा जिला संरक्षक अशोक मंडल के संचालन मे 23 मार्च के महा अधिवेशन को सफल बनाने के लिए एकजुटता का परिचय दिया, तथा सभी समाज प्रेमियो ने संकल्प लिया की पश्चिम बंगाल के तर्ज पर झारखंड राज्य मे भी सूंडी जाति को एस सी का दर्जा मिले, कार्यक्रम मे मुख्य रूप से केन्द्रीय अध्यक्ष कंसारी मंडल, उपाध्यक्ष फटीक मंडल,केन्द्रीय सचिव गौतम मंडल, जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मंडल,जिला महासचिव शैलेन मंडल,जिला कोषाध्यक्ष हीरेन मंडल, नगर अध्यक्ष मणींद्र मंडल, मुखिया मिहिर मंडल, बादल मंडल, राजेश मंडल, विकास मंडल. प्रकाश मंडल, पंकज मंडल, अमर मंडल आदि समाज प्रेमी मौजूद थे ।



