Breaking

चोरो ने बंद घर को बनाया निशाना, गोसाईडीह बैंक कॉलोनी, मे ताला तोड़ कर 14 लाख की सम्पति का लुट.

Https://news93live.com/

धनबाद/गोविंदपुर: जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गोसाईडीह बैंक कॉलोनी का है, जहां चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब 14 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। यह चोरी पीएचईडी के संवेदक जीतेन्द्र कुमार चौरसिया के घर में हुई।भुक्तभोगी ने गोविंदपुर थाने में चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ 20 मार्च को ससुराल (मिहिजाम, चित्तरंजन) गए हुए थे। जब वे 22 मार्च को लौटे, तो घर का सेकेंड दरवाजा टूटा हुआ मिला और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।

क्या क्या चोरी गया.

चोर सोने का मंगलसूत्र, 3 चेन, बाली, नथिया, चांदी के कई आभूषण, डेढ़ किलो चांदी के बिस्किट और सिक्के समेत 2.20 लाख रुपये नकद ले गए। चोरी गई कुल संपत्ति की कीमत करीब 14 लाख रुपये आंकी गई है।पीड़ित ने बताया कि उनके घर में एक किरायेदार भी रहता है, जो फिलहाल अपने गांव गया हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धनबाद से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button