भाकपा माले कतरास आंचल कमेटी द्वारा भगत सिंह चौक स्थित*
भगत सिंह राजगुरु सुखदेव के* *शहादत दिवस के अवसर पर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई*।

*कतरास*।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाकपा-माले कतरास अंचल कमेटी द्वारा 23 मार्च भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहादत दिवस के अवसर पर कतरास भगत सिंह चौक भगत सिंह के प्रतिमा पर पुष्पांजलि दी गई एवं श्रद्धांजलि सभा की गई सभा की अध्यक्षता अंचल सचिव भैरवनाथ महतो ने की। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो ने कहा कि भगत सिंह उनके साथियों द्वारा देश की आजादी में अपने बलिदान देते हुए इस आशा और विश्वास के साथ दिए थे देश आजाद होगी तो भुखमरी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार सांप्रदायिकता जातिवाद से मुक्त एक समाजवादी मुल्क बनेगी जिसमें मनुष्य द्वारा मनुष्य का शोषण बंद होगा। शोषण मुक्त समाज के लिए साम्राज्यवाद विरोधी, सांप्रदायिकता विरोधी, धर्मनिरपेक्षता देश के लिए समाजवाद देश बनाने के लिए भगत सिंह और उनके साथियों के बताए हुए रास्ते में चलकर देश को आगे बढ़ाने की जरूरत है।सांप्रदायिक शक्ति और जातिवादी मुक्त भारत बनाने के लिए आज के नौजवान को आगे बढ़ाने की जरूरत है। सभा में दीनदयाल रवानी, नंदलाल रवानी, ठाकुर महतो, सृष्टि महतो,प्रो. आकाशदीप महतो, मनोज ठाकुर, राजेंद्र पुरी, शंकर प्रजापति, कपूर पंडित, टिंकू पंडित, प्रकाश पंडित, शिबू पंडित, महेंद्र पंडित, लकी बेसरा, अजीत मोदक, शंकर महतो, राजेंद्र राम, मुखराम रवानी, विजय ठाकुर, कामता चौहान, साहब राम टुडू, बबलू गंजू, अजीत महतो, रॉबिन महतो दिलीप महतो बिहार कुंभकार, आदि उपस्थित थे.
कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



