
धनबाद में किन्नर समाज में बढ़ता जा रहा है विवाद छम छम देवी के लोग अब सुनैना देवी के लोगों के घर जाकर जबरन जान मारने की धमकी दे रहे हैं यह सारा विवाद एरिया के बंटवारे को लेकर हो रहा है सुनैना देवी के कथन अनुसार उन्हें कोर्ट से एरिया मिला हुआ है जिसका पेपर उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री एवं धनबाद उपायुक्त एवं धनबाद अनुमंडल पदाधिकारी को दे चुकी है.

इसके बाद भी छम छम देवी के लोग आम्रपाली जो की बैंक मोर थाना अंतर्गत धोबा तार आदित्य विजन के पीछे पंजाबी मोहल्ला में विनोद महतो के मकान पर किराए पर रहती है जिसे जाकर छम छम देवी के कुछ लोग उसे मकान पर तोड़फोड़ एवं विनोद महतो की पत्नी जो कि वहां की मकान मालिक है उनके साथ मारपीट एवं उनकी बेटी के साथ अभद्र व्यवहार किया एवं वहां के लोगों के कथन अनुसार सुनैना देवी के लोगों को जान से मारने का धमकी दिया यह सारा वारदात वीडियो में कैद हो चुका है.
ब्यूरो रिपोर्ट धनबाद.



