Breaking

चैत्र नवरात्र: शक्ति साधना का पावन पर्व, युवा नेता सूरज महतो

Https://news93live.com/

*कतरास:* चैत्र नवरात्र का पावन पर्व भक्तिभाव से मनाया जा रहा है। शक्ति साधना के इन नौ दिवसीय अनुष्ठानों के दूसरे दिन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के युवा नेता सूरज महतो ने अपनी धर्मपत्नी के साथ मां दुर्गा की अराधना की। दोनों ने उपवास रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

सूरज महतो अपने पैतृक गांव कतरास के झींझी पहाड़ी स्थित आवास पर नवरात्रि उत्सव मना रहे हैं। इस शुभ अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुभवी पंडित द्वारा विधिपूर्वक पूजा संपन्न कराई जा रही है। नौ दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की उपासना की जाएगी।

पूजा के दौरान झामुमो नेता सूरज महतो ने मां दुर्गा से कतरास समेत पूरे राज्य की समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की। साथ ही, उन्होंने क्षेत्रवासियों को चैत्र नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस पर्व के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नवरात्रि आत्मशुद्धि, साधना और शक्ति उपासना का अवसर होता है, जो हमें सकारात्मक ऊर्जा और आत्मबल प्रदान करता है।

ब्यूरो रिपोर्ट धनबाद.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button