विद्यार्थियों के लिए दो युवकों ने मिलकर खोली लाइब्रेरी*
ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने का प्रयास

*गोविंदपुर*।ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गोविंदपुर टुंडी रोड स्थित जयसवाल मार्केट में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए पटना में पढ़ रहे दो युवाओं ने मिलकर एक लाइब्रेरी तैयार की. इस लाइब्रेरी का उद्घाटन संचालक शहाबुद्दीन अंसारी के पिता निजामुद्दीन अंसारी ने किया. संचालक फुरकान अंसारी ने कहा कि यह पुस्तकालय गोविंदपुर के आसपास के छात्र छात्राओं सहित पूरे धनबाद के युवकों एवं युवतियों के लिए समर्पित हैl संचालक शहाबुद्दीन ने बताया कि इस लाइब्रेरी में एक समय में 101 छात्र छात्राओं को बैठने की व्यवस्था की गई है साथ ही इसमें आरओ युक्त पानी, वाईफाई, फुल एयर कंडीशनर रूम, शौचालय, पुस्तक, दैनिक न्यूज़पेपर,शांति पूर्ण वातावरण, पार्किंग का व्यवस्था, आरामदायक कुर्सी टेबल, साथ ही साथ प्रशिक्षित शिक्षक द्वारा छात्रों को दिशा निर्देश देने के लिए व्यवस्था किया गया है इस उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजहर अंसारी, सिराज अंसारी, शादाब लक्ष्मीकांत, विपिन सागर, अब्दुल नाजिया, सना परवीन, शाहीन , योगेश, रमेश,अब्दुल, जहांगीर, रज्जाक सहित कई छात्र छात्राएं शामिल रहे।
गोविंदपुर से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.



