Breaking

दुधिया में श्री श्री सार्वजनिक शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव : भव्य कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सागर..

Https://news93live.com/

भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी ने की क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की मंगलकामना, हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हुआ वातावरण..

सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दुधिया में श्री श्री सार्वजनिक शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर निकली कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। भक्ति गीतों, शंखध्वनि और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।

कलश यात्रा में सिंदरी की लोकप्रिय भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी भी सम्मिलित हुईं। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली, उन्नति और प्रगति की मंगलकामनाएँ करते हुए भगवान शिव से आशीर्वाद की प्रार्थना की।

मंदिर प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई। श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव से जीवन में शांति और कल्याण की कामना की।

इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ किया बल्कि सामाजिक एकता और सामूहिक सहभागिता का भी संदेश दिया। पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा और श्रद्धालु भाव-विभोर होकर “हर हर महादेव” के जयघोष में डूबे रहे।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button