Breaking

सुंडी समाज का 47वां अधिवेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न..

Https://news93live.com/

धनबाद, 23 मार्च 2026 – हीरापुर अग्रसेन भवन, तेलीपाड़ा में झारखंड सुंडी समाज कल्याण समिति का 47वां महाधिवेशन धूमधाम से आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी केंद्रीय अध्यक्ष  रेखा मंडल ने की, जबकि संचालन केंद्रीय महासचिव गौतम मंडल एवं जिला महासचिव शैलेन मंडल ने संयुक्त रूप से किया।

मुख्य अतिथि सिंदरी के पूर्व विधायक फूलचंद मंडल ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को ग्राम स्तर से लेकर केंद्रीय स्तर तक पुनर्गठित किया जाएगा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने समाज के सभी सदस्यों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

अधिवेशन में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें पिछड़ी जाति के अनुरूप जाति का दर्जा दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन चलाने का संकल्प शामिल था। साथ ही बाल विवाह, महिला उत्पीड़न और दहेज जैसी कुरीतियों को समाप्त करने तथा विधवा विवाह को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया गया। मृत्यु भोज और शादी समारोह में अनावश्यक खर्च कम करने पर भी जोर दिया गया।

शिक्षा पर विशेष बल  

समाज मे नारी शिक्षा को बढ़ावा देने और कमजोर परिवारों को राहत पहुँचाने पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया । बाघमारा क्षेत्र में समाज के सहयोग से 62 छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई गई।

विस्तृत भागीदारी  

अभियान में विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल हुए। मनोज मंडल, तपन मंडल, सत्यजीत मंडल, तरुण मंडल, दिनेश मंडल, अशोक मंडल, संतोष मंडल, सुनील मंडल, हरीशचंद्र मंडल, पुष्पल मंडल, राजेश मंडल सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सामूहिक संकल्प  

सभा में समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक सुधार के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया। अंत में झारखंड सुंडी समाज कल्याण समिति, धनबाद के अध्यक्ष गोपाल मंडल ने “जय सुंडी समाज ” का नारा देते हुए अधिवेशन को सफल बनाया ।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button