Breaking

डीजे पर रहेगी सख्त नजर, प्रवीण कुमार सिंह, अंचल अधिकारी, बलियापुर..

Https://news93live.com/

बलियापुर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में रामनवमी का त्यौहार को लेकर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए क़ी गई बैठक।

इस वर्ष रामनवमी का त्यौहार दिनांक 6 अप्रैल 2025 को मनाया जाना है। रामनवमी के अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री प्रभाष दास एवं अंचल अधिकारी श्री प्रवीण कुमार सिंह की उपस्थिति में बलियापुर के सभी प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं नियंत्रण कक्ष के पदाधिकारी के साथ एक बैठक की गई l

बैठक का उद्देश्य रामनवमी त्योहार को शांतिपूर्ण लोक परिशांति को बनाए रखने तथा विधि व्यवस्था के प्रभावी संधारण बनाए रखना के लिए एक बैठक क़ी गई। बलियापुर क्षेत्र में रामनवमी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है जिसमें आसपास की गांव से रामनवमी का अखाड़ा निकलता है और बलियापुर चौक में एकत्रित होते हैं। इसमें किसी प्रकार की कोई अनहोनी ना हो इसकी देखरेख के लिए पदाधिकारी एवं कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। साथ ही ऐसी कोई समस्या उत्पन्न ना हो जिससे विधि व्यवस्था भंग हो। प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी द्वारा सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को सख्त हिदायत दी गई है की अपने-अपने क्षेत्र में चौकन्ना एवं विस्तृत रहेंगे किसी भी प्रकार की अनहोनी का आभास होने पर तुरंत ही थाना प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी से संपर्क स्थापित करेंगे। रामनवमी का त्यौहार को मध्य नजर रखते हुए प्रखंड स्तरीय एक नियंत्रण कक्ष भी प्रखंड कार्यालय में बनाया गया है जिस का संचालन हेतु तीन पालियो में प्रखंड सह अंचल कार्यालय के कार्मिओ को प्रतिनियुक्ति कि गई है।

दिए गए निर्देश के अनुसार डीजे पर प्रतिबंध रहेगा l

किसी प्रकार के गैर धार्मिक गाने नहीं बजाई जाएंगेl

रूट परिवर्तन किसी हाल में नहीं होगा l

अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने लोगों से अपील की है कि किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना तुरंत अंचल अधिकारी या प्रखंड विकास पदाधिकारी या थाना प्रभारी बलियापुर को उपलब्ध कराएंगे l

उन्होंने कहा कि लोग रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाएं इसके लिए अंचल प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है l

साथ ही लोगों को रामनवमी की शुभकामनाएं भी दी है ल

ब्यूरो रिपोर्ट बलियापुर धनबाद.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button