Breaking

*रामनवमी को लेकर कतरास थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न,डीजे पर रहेगा प्रतिबंध*

Https://news93live.com/

कतरास.कतरास थाना में शांतिपूर्ण रामनवमी संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक शनिवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता कतरास थानेदार असित कुमार सिंह ने की. बैठक में अखाड़ा दल के अध्यक्ष सचिव के अलावे शांति समिति के सदस्यों ने भाग लिया. कतरास थानेदार ने कहा कि कतरास पुलिस कतरास एवं आसपास के क्षेत्र में शांतिपूर्ण रामनवमी संपन्न कराने को लेकर पूरी तैयारी कर रखी है संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं रामनवमी जुलूस का निगरानी ड्रोन कैमरा से किया जाएगा शांति भंग करने वालों को नहीं बक्शा जायेगा उन्होंने अफवाहों से दूर रहने एवं नशापत्ती नहीं करने की अपील की कानून को किसी को हाथ में लेने का अधिकार नहीं है कोई छोटी-मोटी घटना होती है तो सीधे पुलिस को इसकी सूचना दें. रामनवमी की सभी जुलूस निश्चित रूप से ही गुजरेगी आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई किया जाए डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध है.जूलूस समय सीमा पर समाप्त करना होगा. खिलाडी खतरनाक खेलों का परहेज करें ताकि कोई दुर्घटना ना हो.मौके पर कतरास थाना के एसआई सागर लाल मेहता, सोनू प्रसाद, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता देवीलाल सोरेन, पूर्व पार्षद हरिप्रसाद अग्रवाल, रणधीर ठाकुर, अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह, श्यामाकांत गुप्ता, विष्णु चौरसिया, मुन्ना सिद्दीकी, एहतेराम कुरैशी , सदर मोहम्मद शब्बीर, मुकेश भट्ट, प्रदीप जायसवाल,अशोक भारती,, निसार अंसारी, तारा सिंह, नंदकिशोर गोप ,चंदन मेहता,राजेंद्र सिंह, आदि मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन उदय वर्मा ने किया.

कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button