Breaking

सेवा निवृत्त शिक्षक अम्बुज कुमार महतो को किया गया सम्मानित*।

Https://news93live.com/

*कतरास*।राजेन्द्र कन्या मध्य विद्यालय कतरास में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ अंचल- कतरास के सौजन्य से क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी सह निकासी एवम् व्ययन पदाधिकारी अशोक कुमार पाल की उपस्थिति में मध्य विद्यालय नवागढ़ से सेवानिवृत हुए शिक्षक अंबुज कुमार महतो को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने सेवाकाल में शिक्षा, शिक्षार्थी और संगठन के प्रति उनके समर्पित समर्पण सेवा भाव की भूरी -भूरी प्रशंसा की।सेवानिवृत्त शिक्षक को उनकी दूसरी पारी के लिए स्वस्थ, समृद्ध और सुखद रहने की शुभकामना दी। क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार पाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि अंबुज जी एक कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार शिक्षक शिक्षक थे,हम सभी को उनको किये गये कार्यों से सीख लेने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के प्रभारी राकेश कुमार (मुरली),विनय रंजन तिवारी,जिला संगठन मंत्री मदन मोहन महतो,अंचल सचिव रेखा कुमारी,अभय कुमार झा, राजकुमार ठाकुर,अनिल कुमार रवानी, महेश्वर दास , सोनी कुमारी,सोनाली डे,सरोज कुमार, ईश्वर चन्द्र दुबे,मो० अरशद, हरिशंकर प्रसाद, राजकुमार, मनिंदर कुमार सिन्हा, मो० अस्लम, मो० सिद्दीकी, मंजीत कुमार सिंह के अलावे दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।

कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button