*श्री श्री सालासर बालाजी मंदिर कतरास में तीन दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन*।

*कतरास*।श्री श्री सालासर बालाजी मंदिर कतरासगढ़ के तत्वाधान में हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी धूमधाम के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम, श्री हनुमान महोत्सव का आयोजन किया गया है। दिनांक 12/4./2025 को अखंड रामायण पाठ 8 बजे से प्रारंभ, सवामनी भोग 10:00 बजे, खिचड़ी भोग दोपहर 12:00 बजे से, बनारस गंगा आरती के तर्ज पर बालाजी की आरती संध्या 6:00 बजे, दिनांक 13 /4/ 2025 दिन रविवार अखंड रामायण पाठ विश्राम एवं हवन पूजा, सुबह 8:00 बजे , संगीतमय सुंदरकांड पाठ दोपहर 3:00 से, श्री श्री बालाजी महाराज की महाआरती संध्या 6:00 बजे से, दिनांक 14 /4/ 2025 दिन मंगलवार को श्री श्री सालासर बालाजी महाराज की महाआरती 7:30 बजे 1008 पुष्प एवं फल से सहस्त्रनाम पूजन प्रातः 8:00 बजे से 56 भोग 9:30 बजे से , भजन संध्या एवं विशेष झांकी , शिव तांडव अघोरी नृत्य संध्या 6:00 से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आपकी उपस्थिति, एवं सहयोग प्रार्थनिय है।
कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



