रामकनालीकोलियरी AARC* *प्रांगण में बाबा साहब डॉक्टर *भीमराव अंबेडकर की 135 वीं *जयंती समारोह का आयोजन*।

*कतरास*।आज़ दिनांक 14-4-2025 को AARC (रामकनाली कोलियरी)प्रांगण में बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया।जयंती समारोह का अध्यक्षता मजदूर नेता राजेन्द्र प्रसाद राजा एवं संचालन मजदूर नेता सह इंचार्ज राजेश मंडल ने किय।
सर्वप्रथम बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की फोटो पर उपस्थित सभी लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर का स्वतंत्रता संग्राम,आजाद भारत का संविधान निर्माण,सामाजिक बुराईयों को दूर करने और नए समाज का निर्माण,मजदूर की सुरक्षा में श्रम कानून का निर्माण,महिलाओं की सुरक्षा में कानून व्यवस्था एवं शिक्षा के क्षेत्र में योगदान पर विस्तार पूर्वक चर्चाएं की।
समारोह के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी रामकनाली संतोष कुमार रवि,विशिष्ट अतिथि सुपरिटेंडेंट अभियंता विवेक कुमार,सतिश चंद्र विद्यार्थी,हरेंद्र राम,सरोज उपाध्याय,भौमिक महतो, राजकुमार पासी,ललन प्रसाद यादव,राघवेन्द्र पांडे,पी उपाध्याय,चंद्रभान प्रसाद लहरे,लखन मुर्मू, रामाशंकर यादव,अमरेश चौधरी,राजु मंडल,रघुनंदन विश्वकर्मा,मनोज मिश्रा,राज रोशन,असित मोदक, भागीरथ हरी,गीता कामिन, कुसुम देवी,कुंती देवी,के डी यादव,भुवन गोप,सीता राम चौहान,मंगल मांझी,प्रतिमा देवी,योगेंद्र प्रसाद,राहुल कुमार,विवेक कुमार,उत्तम राज्यवार,सहित दर्जनों मजदूर एवं गणमान्य लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट



