झारखंडराजनीति

सांसद ढुलू महतो के मांगों पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का जवाब पत्र*

*सड़क और पुल निर्माण को लेकर संबधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश* 

Https://news93live.com/

धनबाद के सांसद ढुलू महतो द्वारा सड़क और यातायात समस्याओं के समाधान हेतु दिनांक 26 मार्च 2025 को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को भेजे गए पत्र का त्वरित सकारात्मक जवाब मिला है। नितिन गडकरी ने 09 अप्रैल 2025 को पत्र जारी कर आश्वासन दिया कि संबंधित परियोजनाओं पर कार्यवाही के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।

*ढुलू महतो द्वारा उठाए गए मुख्य मुद्दे निम्नलिखित थे:*

* पोखरिया से साहेबगंज तक ADB (एशियन विकास बैंक) द्वारा निर्मित 265 किमी सड़क के चार लेन में विस्तारीकरण की माँग, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सके।

* एनएच-114 ए (गोविंदपुर से गिरिडीह) के 55 किमी खंड को चार लेन में बनाने की माँग, जिससे यातायात में सुगमता आए।

* एनएच-32 के राजगंज-चास खंड में स्थित दो रेलवे क्रॉसिंग – लिलौरी और सोनारडीह – पर फ्लाईओवर निर्माण की माँग, जिससे लोगों को जाम से राहत मिले।

इन सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु पत्र प्रेषित किया है।

सांसद ढुलू महतो ने इस त्वरित प्रतिक्रिया के लिए केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है और कहा कि वे धनबाद के विकास हेतु निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी और जनता को सीधा लाभ पहुँचेगा। सांसद ने कहा की मुझे उम्मीद है जल्द ही ये परियोजनाएं धरातल पर होंगे।

धनबाद से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button