Breaking

शक्ति चौक कुष्ठ अस्पताल के समीप दो वाहनों की जोरदार टक्कर, गुसाए ग्रामीणों ने कोयल नदी बोलेरो में लगाई आग*।

Https://news93live.com/

*कतरास*।तेतुलमारी थाना अंतर्गत तेतुलमारी-राजगंज मुख्य मार्ग स्थित कुष्ठ अस्पताल के समीप मंगलवार की देर रात दो वाहनों के बीच जोरदार टक्कर में चार लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि तेतुलमारी की ओर से एक बोलेरो अवैध कोयला लेकर शक्ति चौक की ओर जा रहा था.पांडेयडीह पार करने के बाद राजगंज की ओर से आ रहा बोलेरो को सीधी टक्कर मार दी.बोलेरो में सवार लोगों में चार लोग घायल हो गए. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल भेजा गया. वहीं दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने अवैध कोयला लदा बोलेरो को आग के हवाले कर दिया. आक्रोशित लोगों ने सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा भी किया.जिससे सड़क के दोनों ओर गाड़ियों का जाम लग गया. तेतुलमारी, ईस्ट बसुरिया और राजगंज की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया.स्थानीय ग्रामीणों का कहना था कि अवैध कोयला गाड़ी जो तेज रफ्तार से चलती है उसे पर जल्द से जल्द रोक लगाई जाए।

तेतुलमारी से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button