Breakingझारखंड

करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या..

झारखण्ड में कानून व्यवस्था ध्वस्त, अपराधी मस्त..

Https://news93live.com/

जमशेदपुर :में हत्या की बड़ी वारदात सामने आयी है. यहां करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह 46 वर्ष की जमशेदपुर में हत्या कर दी गयी.

विनय सिंह के माथे में गोली मारी गयी है. बाद में उनके हाथ में पिस्तौल थमा दी गयी है. घटना जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा इलाके में हुई है.

एनएच 33 से 200 मीटर अंदर गौड़गोड़ा (बालीगुमा) जंगल में उनका शव मिला है. हत्या का शक अपराधी माशूक मनीष पर है.

विनय सिंह को कुछ माह पहले धमकियां मिल रही थीं. इसके अलावा उनका पीछा भी किया जा रहा था. इस मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस के वरीय अधिकारियों से की थी.

वह एक महीने से विनय सिंह का पीछा कर रहा था.

झारखण्ड मे अपराध के ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है पर मुख्यमंत्री पत्नी संग बिदेश यात्रा कर रहे है. अपराधियों का मनोबल दिन पर दिन बढ़ते जा रहा है. पर सरकार को इससे क्या लेना देना अब चुनाव तो 5 साल बाद आयेग.

ब्यूरो रिपोर्ट जमशेदपुर.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button