Breaking

धनबाद सांसद कार्यालय में झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी का हुआ आत्मीय स्वागत*

Https://news93live.com/

झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी जी का धनबाद सांसद कार्यालय, जगजीवन नगर (बांग्ला नगर-2) में भव्य स्वागत किया गया। धनबाद सांसद ढुलू महतो ने उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और संगठन की मजबूती व आगामी राजनीतिक दिशा को लेकर विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों पर विशेष विचार-विमर्श हुआ। ढुलू महतो ने कहा कि श्री मरांडी जैसे वरिष्ठ और दूरदर्शी नेता का मार्गदर्शन पार्टी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने और आम जनमानस से सीधा संवाद बनाने की दिशा में विचार साझा किए।

प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी ने भी सांसद ढुलू महतो के जनसंपर्क एवं संगठनात्मक सक्रियता की सराहना की और कहा कि भाजपा का जनाधार धनबाद जैसे क्षेत्रों में निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और नेतृत्व की सक्रियता ही भाजपा को आगे ले जा रही है।

इस महत्वपूर्ण मुलाकात और कार्यक्रम में झरिया की विधायक श्रीमती रागिनी सिंह, सिंदरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती तारा देवी, प्रदेश मंत्री श्रीमती सरोज सिंह, महानगर अध्यक्ष श्री श्रवण राय, श्री राजकुमार अग्रवाल, श्री संजीव अग्रवाल, श्री नंदलाल अग्रवाल, श्री नितिन भट्ट, श्री संजय झा, श्री उमेश यादव, मिल्टन, पार्थ सारथी, अशोक सिंहा, देवाशीष पाल, बॉबी पांडे, जयंत चौधरी, शशि प्रकाश, विकास साव, राजाराम दत्ता, अनिल शर्मा, अभिषेक पांडे, अजय तिवारी, संजय मुखर्जी, आला पाल, काजल चटर्जी और रवि सहित अनेक वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

धनबाद से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button