Breaking

बाघमारा सीओ पर दर्ज हुई एक और ऑनलाईन प्राथमिकी, डीसीएलआर के पास रिपोर्ट नही भेजने का लगाया आरोप*

म्यूटेशन करने के लिए दलाल के द्वारा डेढ़ लाख रुपैया मांगा जा रहा है- गोरी लाल महतो* 

Https://news93live.com/

*कतरास*।बाघमारा अंचल कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे राजा तो के मामला और भी उलझता जा रहा है म्यूटेशन के मामले को लेकर हरण बस्ती निवासी गोरी लाल महतो ने बाघमारा सीओ पर ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराया है। गोरी लाल महतो ने आरोप लगाया है कि हल्का 9, मौजा-आमडीह, खाता संख्या-13, प्लॉट संख्या- 71, रकवा- 50 डिसमिल का म्युटेशन कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया, जिसका केस सँख्या- 3720/2023-24 है। अंचल अधिकारी ने इसे रिजेक्ट कर दिया तथा मुझे डीसीएलआर के पास अपील करने को कहा। फिर मैंने डीसीएलआर के पास अपील किया जिसका केस सँख्या- 110/2024-25 है। इसके पश्चात डीसीएलआर के द्वारा बाघमारा सीओ से अपीलवाद संख्या- 110/2024-25 का रिपोर्ट मांगा गया जिसका पत्रांक संख्या- 247 दिनांक- 19-02-2025 है। लेकिन अभी तक बाघमारा सीओ ने डीसीएलआर के पास रिपोर्ट जमा नही किया है। जिसके कारण मेरा म्युटेशन का मामला अभी तक पेंडिंग है। इस वजह से मैं काफी परेशान हूँ। गौरी लाल महतो ने एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे जमीन का म्युटेशन करने के लिए दलाल के माध्यम से डेढ़ लाख (1.5 लाख) रुपये मांगा जा रहा हैं। दलाल के द्वारा कहा गया कि म्यूटेशन कराना है तो तुम्हें डेढ़ लाख रुपया देना ही होगा। इस संबंध में जानकारी लेने के लिए अंचल अधिकारी बाघमारा बालकिशोर महतो को फोन लगाया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button