Breaking
राजगंज पुलिस ने भारी मात्रा में कार से जब्त की बियर की पेटी,जांच में जुटी पुलिस*

*राजगंज*। धनबाद जिले के राजगंज थाना प्रभारी अलीशा अग्रवाल ने गुरुवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय थाना क्षेत्र के चाली बंगला के समीप से टियागो कार जेएच 10 बी यू 8815 से काफी मात्रा में बियर की पेटी को बरामद किया है.
बताया जाता है कि कार बंगाल से डुमरी जा रही थी,कार में पुलिस द्वारा जांच करने पर 24 पेटी बोतल की बियर तथा 6 पेटी कैन बियर को जब्त किया गया है.
इस संबंध में राजगंज थाना प्रभारी अलीशा अग्रवाल ने बताया कि इस संबंध में तीन नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



