मजदूर दिवस के अवसर पर राम कनाली कोलियरी में बी सी के यू के तत्वाधान में मैंई दिवस मनाया गया*।

*कतरास*।आज दिनांक 01.05.2025 को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर रामकनाली कोलियरी में BCKU के तत्वावधान में मई दिवस मनाया गया।
सर्वप्रथम झंडोत्तोलन एवं शहीद बेदी पर माल्यार्पण कर दुनिया के शहीद मज़दूरों को श्रद्धांजलि दी और एक मिनट का मौर्न धारण किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि एक लम्बी और शहादत पूर्ण लड़ाई के बाद आठ घण्टे काम का अधिकार मिला था,पहली मई 1886 को अमेरिका के शिकागो सहित कई शहरों के कारखानों के मजदूरों ने आठ घंटे काम के लिए निर्णायक आंदोलन किया था,मजदूरों पर गोलियां चलाई गईं शहीद हुए लेकिन आंदोलन रूका नहीं अंततःकार्यावधि का निर्धारण हुआ और आठ घण्टे काम का शुरू हो गया।
आज भी मजदूरों को अपने अधिकार के लिए आंदोलन औकरना पड़ रहा है आज अपने सुरक्षा में लेबर कानून के लिए मजदूर लड़ रहे हैं।संवैधनिक अधिकार को बचाने के लिए संघर्ष चल रहा है। कोयला खदानों एवं सार्वजनिक उपक्रमों को बचाने,मजदूर विरोधी चार लेबर कोड़ वापस करने की मांग वक्ताओं ने की।
श्रद्धांजलि सभा को मजदूर नेता राजेन्द्र प्रसाद राजा, राजेश मंडल,सतिश विद्यार्थी राघवेन्द्र पांडे,हरेन्द्र राम, तपन रघुनंदन विश्वकर्मा,अमृत महतो,सरोज उपाध्याय, संजय महतो,सीपी लहरे, भागीरथ महतो,उत्तम राजवार,रामाशंकर यादव, लखन मुर्मू,रामप्रसाद मंडल,छोटन हारी,बसंती देवी,पोबिया देवी,पिंटू विश्वकर्मा,विनोद कुमार, अजीत राणा एवं बीसीकेयू सहित कई यूनियन के नेतागण तथा दर्जनों मजदूरों ने शहीद मज़दूरों याद कर श्रद्धांजलि दी।
कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



