जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में बड़ा हादसा,छज्जा गिरने से पांच मरीज दबे, बड़ा लापरवाही.

जमशेदपुर : कोल्हान प्रमंडल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल जमशेदपुर के साकची स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आज बड़ा हादसा हो गया.
मेडिकल वार्ड के छज्जे का एक बड़ा हिस्सा टूट कर गिर गया. इससे मलबे में पांच मरीज दब गए हैं. रेस्क्यू टीम ने रेस्क्यू कर मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया.
बी-ब्लॉक का छज्जा अचानक गिर गया. इस कारण अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गयी. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बी-ब्लॉक की जर्जर दीवार और छत का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया. इससे हादसा हुआ है.
पहले भी बी-ब्लॉक की जर्जर स्थित को लेकर सवाल उठते रहे हैं, लेकिन मरम्मत या पुनर्निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.
स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जर्जर भवनों की जांच कराकर और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए.
ब्यूरो रिपोर्ट. जमशेदपुर.



