गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि प्रिंस शर्मा पर दुकानदार ने किया जानलेवा हमला, दुकानदार हिरासत में*
एक रुपया के लिए बिगड़ा मामला दुकानदार और सांसद प्रतिनिधि भिड़े*।

*कतरास*।गिरिडीह सांसद शिक्षा प्रतिनिधि प्रिंस शर्मा पर कतरास पचगढी बाजार निवासी सह सनह मेडिकल के मालिक सिराज अंसारी रविवार रात 8:30 बजे जानलेवा हमला कर दिया घटना के संबंध में बताया जाता है कि दुकानदार और प्रिंस शर्मा के बीच दवा लेने के क्रम में तू तू में में हो गयी. बात इतना बढ़ गया कि दुकानदार अपने दुकान में रखें रड से प्रिंस शर्मा पर हमला कर दिया जिससे प्रिंस शर्मा का सर फट गया और वह बुरी तरह लहू लहान होकर गिर गए. मारपीट होते देख आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर प्रिंस शर्मा को बचा लिया. प्रिंस शर्मा ने बताया ₹13 रुपया का दवा लिया. दुकानदार को ₹14 दिया ₹1 वापस मांगने पर दुकानदार भड़क गए और दवा और पैसा रोड पर फेंक दिया इसका विरोध करने पर दुकानदार ने प्रिंस शर्मा को रड से मार दिया.
प्रिंस शर्मा ने कतरास थाना में लिखित शिकायत की है. कतरास पुलिस शिकायत के आलोक में दुकानदार सिराज अहमद को हिरासत में ले लिया है. कतरास थानेदार असीत कुमार सिंह ने बताया मामले की छानबीन की जा रही है.
घटना की सूचना पाकर कतरास मस्जिद पट्टी के दर्जनों लोग थाना पहुंचे और आपस में सुलह करने का प्रयास किया. कतरास थानेदार से दुकानदार को छोड़ने का आग्रह किया. समाचार लिखे जाने तक दुकानदार पुलिस हिरासत में है.
मारपीट की घटना के सर्वत्र निंदा की जा रही है. ऐसे छोटे-मोटे घटना से आपसी भाईचारा में दरार पैदा होता है।
कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



