Breaking

सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन*

Https://news93live.com/

*कतरास*।सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.विद्यालय के मेधावी छात्रों को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में बेहतर परीक्षा फल लाने पर उन्हें सम्मानित किया गया. समारोह में विद्यालय के प्राचार्य अभिमन्यु कुमार ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. विद्यालय का सीबीएसइ परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा.

कक्षा दशम के अनुराग कुमार ने 97% अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया तो वहीं द्वादश के विज्ञान संकाय के केशव सिन्हा ने 94% अंक लाकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया तो वाणिज्य संकाय की समृधि गुप्ता ने 97.40% अंक लाकर धनबाद जिले की द्वितीय तथा पूरे झारखण्ड में षष्ठ स्थान लाकर अपने माता-पिता, गुरु एवं विद्यालय मान बढाया. दशम एवं द्वादश परीक्षा में विद्यालय से लगभग 400 बच्चे सम्मिलत हुए जिनमें लगभग 50 बच्चों का परीक्षा परिणाम 85% से 97.40 प्रतिशत तक रहा. विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिमन्यु कुमार उप प्रधानाचार्य श्रीमती श्रेया सरकार एवं विद्यालय के आचार्यों ने प्रतिभाशाली 50 बच्चों के अभिभावकों को अंग वस्त्र, माताओं को श्रीमदभगवत गीता एवं भैया बहनों को माँ सरस्वती का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया. मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष प्रदीप खेमका एवं सचिव विक्रम राजगढ़िया ने बच्चों के मनोबल को बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. समारोह में विद्यालय परिवार के साथ-साथ सैकड़ों अभिभावक एवं माताएं विद्यालय प्रांगण में उपस्थित थी.

कतरास से सहयोगी sakaldev pramanik के साथ मुकेश सिंह की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button