Breaking

टुंडी विधायक की पहल रंग लाई, शहरी सहायक शिक्षकों को जल्द मिलेगा 4% वार्षिक मानदेय वृद्धि का लाभ.

Https://news93live.com/

*रांची/ कतरास*।।झारखंड सरकार के सत्तारूढ़ दल के सचेतक एवं टुंडी विधायक श्री मथुरा प्रसाद महतो की सक्रियता के फलस्वरूप शहरी क्षेत्र के सहायक अध्यापकों को लंबित 4% वार्षिक मानदेय वृद्धि का लाभ शीघ्र मिलने वाला है। विधायक महोदय द्वारा प्राथमिक शिक्षा निदेशक श्री शशि प्रकाश सिंह से हुई टेलीफोनिक वार्ता के बाद विभागीय प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने रांची स्थित प्राथमिक शिक्षा निदेशक कार्यालय में श्री शशि प्रकाश सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल में झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी श्री राजेन्द्र प्रसाद राजा, चंदन मोदक, वीरेन्द्र कुमार शर्मा, मोतीलाल महतो, परितोष महतो, माणिक महतो और राजेश कुमार शामिल थे।

गौरतलब है कि शहरी क्षेत्र के सहायक अध्यापकों को वर्ष 2023 से 4% वार्षिक मानदेय वृद्धि नहीं मिल रही थी, जिससे वे काफी समय से असंतुष्ट थे। इस मुद्दे को लेकर टुंडी विधायक श्री महतो ने गंभीरता दिखाई और निदेशक से वार्ता कर इसे प्राथमिकता दिलाई।

प्राथमिक शिक्षा निदेशक श्री शशि प्रकाश सिंह ने वार्ता के दौरान स्पष्ट किया कि शहरी क्षेत्र के शिक्षकों को वार्षिक वृद्धि का लाभ देने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और शीघ्र ही इसे लागू कर दिया जाएगा।

शिक्षक समुदाय ने विधायक महतो एवं प्रतिनिधिमंडल के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे एक सकारात्मक कदम बताया है, जिससे सैकड़ों सहायक अध्यापकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button