Breakingझारखंड

उपायुक्त ने दिया बड़े बकायेदारों की सूची तैयार करने का निर्देश*

Https://news93live.com/

धनबाद :उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने आज निलाम पत्र वाद की समीक्षा की।

समीक्षा के क्रम में उन्होंने जून महीने में बकायेदारों के एकाउंट का मिलान पूरा कर लेने का निर्देश सभी निलाम पत्र पदाधिकारियों को दिया। साथ ही बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर, उन्हें पत्र लिखकर राशि का भुगतान कर देने के लिए निर्देशित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि इसके बाद भी बकायेदार राशि का भुगतान नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध वारंट जारी कर वसूली की कार्रवाई करें।

बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री पियूष सिन्हा, अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार, एडीएम सप्लाई श्री जियाउल अंसारी, एनडीसी श्री दीपक कुमार दुबे, एलडीएम श्री अमित कुमार, सभी कार्यपालक दंडाधिकारी, अंचल अधिकारी उपस्थित थे.

ब्यूरो रिपोर्ट धनबाद.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button