Breaking
कतरास के केशव सिन्हा ने जेईई एडवांस में 1322 रैंक प्राप्त किया*

*कतरास*। कतरास पंजाबी मोहल्ला के केशव सिन्हा ने जेईई एडवांस में 1322 रैंक प्राप्त किया। केशव ने इसी साल बारहवीं में 93.6% लाकर अपने स्कूल सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह में टॉप किया तथा जेईई मेन्स में 98%ile प्राप्त किया। केशव का सपना IIT ISM से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करके देश की सेवा करना है। केशव के पिता संजय सिन्हा प्राइवेट नौकरी एवं माता सरिता सिन्हा गृहिणी है। केशव ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता पिता एवं गुरुकुल कतरास के निदेशक डॉ रंजीत कुमार को दिया और कहा कि गुरुकुल के मार्गदर्शन से ही यह संभव हो पाया। यहां पढ़ाई का स्तर बहुत अच्छा है।
कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



