माडा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का किया समापन, नित्यानंद मंडल ने विजेताओं को बधाई दी

धनबाद : धनबाद के हीरापुर माडा कॉलोनी स्थित किड्स गार्डन स्कूल के समीप मैदान में आयोजित प्रतिष्ठित ‘क्रिकेट डे-नाइट माडा चैंपियंस ट्रॉफी 2025’ का रविवार को भव्य फाइनल मुकाबला और पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। इस समारोह में भारतीय जनता युवा मोर्चा धनबाद महानगर जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने युवाओं को खेल भावना और समर्पण के लिए प्रेरित किया।
आज के समापन समारोह में आयोजक अध्यक्ष आसिफ खान और सचिव राजेश कुमार ने नित्यानंद मंडल का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया। इसके बाद सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने स्वयं मैदान पर उतरकर बल्लेबाजी में भी हाथ आजमाया। फाइनल मुकाबले के रोमांचक समापन के बाद, नित्यानंद मंडल ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए और उन्हें बधाई दी।
इस दौरान नित्यानंद मंडल ने अपने संबोधन में कहा था कि आज का यह फाइनल मुकाबला न केवल खेल कौशल का प्रदर्शन था, बल्कि सच्ची खेल भावना और टीम वर्क का भी शानदार उदाहरण था। क्रिकेट जैसे खेल हमें अनुशासन, धैर्य और विपरीत परिस्थितियों में भी एक-दूसरे का साथ देने का महत्वपूर्ण पाठ सिखाते हैं।
नित्यानंद मंडल ने आयोजकों भी उनके अथक प्रयासों और इस तरह के सफल आयोजन के लिए विशेष रूप से प्रशंसा की, जो स्थानीय प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे, जिससे स्थानीय क्रिकेट को और बढ़ावा मिलेगा।
ब्यूरो रिपोर्ट धनबाद.



