Breaking

*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कतरास में हिंदू साम्राज्य दिवस मनाया*

Https://news93live.com/

*कतरास। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में कतरास तिलाटांड़ मातृछाया में हिंदवी स्वराज्य स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। सबों ने छत्रपति शिवाजी महाराज को स्मरण करते हुए उनकी तस्वीर की पूजा अर्चना किया। मालूम हो कि आज के दिन जैसे शुक्ल पक्ष त्रयोदशी को सन 1674 ईस्वी में छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा मुगलों से लोहा लेते हुए हिंदवी स्वराज की स्थापना की गई थी। मौके पर संघ के वरीय स्वयं संघ नकुल चंद्र दास ने बताया कि आज शिवाजी का राज्यारोहण मात्र ना होकर के हिंदू संस्कृति पूर्ण उत्थान तथा विश्व धर्म पुनः प्रतिष्ठित हुए थे। हमें छत्रपति शिवाजी महाराज के पदचिन्हों पर चलकर अपने सभ्यता, संस्कृति व संस्कार को बचाना है। हमें वो सब करना है जो हमारे पूर्वजों द्वारा बताया गया है। हम अपने सभ्यता और संस्कृति से कतई नहीं डिगेंगे। हम अपनी संस्कृति की रक्षा को लेकर कार्य करेंगे। मौके पर संघ विभाग सह बौद्धिक प्रमुख डा. सुनील कुमार, सोमशेखर शर्मा, आस्था संघी, नंदनी कुमारी, शिल्पा कुमारी, सिमरन कुमारी, किरण कुमारी, शुभम कुमार, अर्पण संघी, आयुष कुमार, मंजू देवी, सुधा देवी, पीयूष कुमार, सृजन राज आदि मौजूद थे।

कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button