Breaking

खरखरी में टोटो वाहन व कार की सीधी भिड़त से दुधमुँहे बच्चे के साथ दो महिला सहित टोटो चालक घायल*।

Https://news93live.com/

*। कतरास -नावागढ़ सड़क मार्ग के खरखरी ईदगाह मैदान के समीप सवारी टोटो वाहन व कार की सीधी भिड़त से टोटो में सवार दुधमुँहे बच्चे के साथ दो महिला सहित टोटो चालक जख्मी हो गया।बताया जाता है कि महेशपुर बस्ती के दो महिला अपने दुधमुँहे बच्चे के साथ टोटो मे सवार होकर नावागढ़ जा रही थी।इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर से टोटो में सवार सभी लोग उछलते हुए सड़क किनारे गिर गया।दोनों महिला व बच्चे को आंशिक चोटे आयी है।घटना की सूचना मिलते ही मधुबन पुलिस उक्त स्थल पहुँच कर जख्मी चालक को कतरास के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया।मधुबन पुलिस टोटो वाहन व कार को जब्त कर थाना ले गयी।टोटो चालक कतरास का रहने वाला बताया जाता है।जबकि कार चालक खरखरी नारायण धौड़ा का बताया जाता है।

कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button