Breaking

सरस्वती शिशु मंदिर, श्यामडीह में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संपन्न*

Https://news93live.com/

*कतरास*।आज दिनांक 21 जून 2025 को सरस्वती शिशु मंदिर, श्यामडीह में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया गया। विद्यालय के सभी भैया-बहनों ने पंक्तिबद्ध होकर शारीरिक क्रियाओं एवं योगासनों का अभ्यास किया।

कार्यक्रम में सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, चक्रासन, त्रिकोणासन आदि योग क्रियाएं क्रमबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुईं, जिनका निर्देशन राजकुमार महतो, अंजली सिंह, एवं विवेक सिंह द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष श्री प्रदीप खेमका, सचिव श्री विक्रम कुमार राजगढ़िया, बाल कल्याण ट्रस्ट कटरासगढ़ अध्यक्ष श्री अनील बंसल, ट्रस्टी श्री हरि प्रसाद अग्रवाल एवं अन्य अधिकारीगण, प्रधानाचार्य श्री अभिमन्यु कुमार, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती श्रेया सरकार, तथा सभी आचार्य एवं आचार्या सक्रिय रूप से सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. राजशेखर सिंह (सेवानिवृत्त वरिष्ठ वैज्ञानिक, सीएमएफआर) उपस्थित रहे, जिनके प्रेरणादायक मार्गदर्शन का लाभ सभी भैया-बहनों को प्राप्त हुआ।

कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button