Breaking

*माड़वाडी युवा मंच के द्वारा कतरास में रानीसती दादी मंदिर समाज भवन प्रांगण में रक्त दान शिविर का आयोजन*।

Https://news93live.com/

*कतरास*।अखिल भारतीय माड़वाड़ी युवा मंच के द्वारा पचगढ़ी बाजार कतरास में राणीसती दादी मंदिर समाज भवन प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में 40 से ज्यादा रक्तविरों ने रक्तदान किया। इस मौके पर जागो सामाजिक संस्था के राकेश रंजन उर्फ चुन्ना यादव ने 100वी बार रक्तदान किया। उनके इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जाने माने चिकित्सक डॉ विश्वनाथ चौधरी जी ने उन्हें स्मृति चिन्ह, सम्मानपत्र और पौधा देकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ चौधरी ने कहा कि आप जैसे युवाओं पर समाज को गर्व है। इस मौके पर चुन्ना यादव ने माड़वाड़ी युवा मंच के द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की । इस मौके पर युवा मंच के अध्यक्ष मणि शर्मा, सचिव उमंग चौधरी, पीयूष साह, राजेश केडिया, प्रदीप सोनी, सुनील चौधरी, पप्पू राजगढ़िया, कर्ण अग्रवाल, नरेश शर्मा, भोलू केडिया, बुलबुल राजगढ़िया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button